मुजफ्फरपुर में हाइवा व स्कोर्पियो में ज’बरदस्त ट’क्कर:दु’र्घटना में दो लोग घा’यल

मुजफ्फरपुर में सोमवार रात एक गिट्टी लदे हाइवा व स्कोर्पियो में जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। वहीं, स्कोर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सदर थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर घटी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जोड़दार आवाज हुई। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

collision of two vehicles in muzaffarpur update news spot death of two  people in muzaffarpur latest road accident news | बिहार के मुजफ्फरपुर में  सड़क हादसे में दो लोगों की ऑन स्पॉट

बताया जा रहा है कि गिट्टी लदे ट्रक ने स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर मार दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए। वहीं अन्य लोग आंशिक रूप से घायल हुए हैं। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।

इस दौरान थोड़ी देर के लिये सड़क जाम भी हो गया। घटना की जानकारी पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की छानबीन की। ट्रक व कार को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इधर, देर रात तक दोनों पक्षों की ओर से समझौता किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो भगवानपुर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान हाइवा व स्कोर्पियो में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि स्कोर्पियो में 4 लोग सवार थे।

इधर, पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि दोनों गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading