3 फीट 2 इंच हाइट….हौसलों के टाइट मुरली से मिलिए: 5 फीट लंबी लड़की से की लव-मैरिज

सीवान ; हाइट है 3 फीट 2 इंच, लेकिन बिना पैरों के जब वे नाचते हैं तो पूरी महफिल ही लूट लेते हैं। लोग सीटी बजाने लगते हैं। यहीं नहीं वह एक मिनट में 40 शब्द कंप्यूटर पर टाइप कर लेते हैं। मोबाइल चलाने के लिए हाथ की जरूरत नहीं पड़ती है। पत्नी की हाइट 5 फीट 2 इंच है।

पत्नी और बेटी के साथ मुरली की फाइल फोटो।

ये हैं सीवान के गुठनी प्रखंड के डरैला गांव के मुरली कुमार सिंह। उम्र इनकी 40 साल हो चुकी है। मुरली कुमार सिंह के जन्म से दोनों हाथ-पैर नहीं हैं, लेकिन वह इसे अपनी कमजोरी मानकर नहीं बैठ गए। डांस का हुनर सीखा और ऑर्केस्टा में अनाउंसर का काम करने लगे। वह दूसरों को खुशी बांटने लगे।

लिखने की स्पीड है तेज

मुरली सिंह के दोनों हाथ के पंजे नहीं है, लेकिन वह साक्षर होने का प्रमाण भी देते हैं। उनकी लिखावट को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं रुक पाते हैं। वह अपने विकलांग हाथों से कंप्यूटर पर 40 की स्पीड से टाइप भी कर सकते हैं। कोई भी भारी वजन उठा सकते हैं। यहां तक कि बॉल को किक भी मार सकते हैं। वजह यही है कि 3 फीट 2 इंच के इस शख्स का नृत्य देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो जाती है।

लिखकर दिखाते मुरली।

घंटों कर सकते हैं डांस

मुरली सिंह बताते हैं कि वह अपनी जांघ की हड्डियों के सहारे किसी भी संगीत पर घंटों तक नृत्य कर सकते हैं। बताते हैं कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। लेकिन कई वर्षों पूर्व सीवान में आकर बस गए हैं। यहीं पर अपनी पत्नी के साथ रह कर जीवन बसर करते हैं।

लव मैरिज की है, पत्नी है लंबी

बताते है कि साल 2013 में उन्होंने यूपी के देवरिया जिले की रहने वाली निशा कुमारी से लव मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। मुरली सिंह बताते हैं कि इंसान अगर हौसला बनाए रखे तो दुनिया में कोई भी काम नामुमकिन नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading