डायन बता पी’टा, मै’ला पिलाने का किया प्र’यास:आरोपी बोले- खिड़की बंद रखा करो, बच्चों को देखती हो तो बीमार पड़ जाते हैं

बेतिया में दबंगों ने एक महिला को घर से निकाल कर जमकर पिटाई की है। पिटाई के बाद महिला के बाल काटने और मल का घोल पिलाने की भी कोशिश की। हालांकि ग्रामीण तथा महिला के घरवालों के पहुंचने के बाद सभी दबंग फरार हो गए। मामला जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

पीड़ित महिला।

मामले में पीड़िता महिला के पुलिस को आवेदन देकर 12 लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज करवाया है। इसमें गांव के ही अवधेश गद्दी, कुरैश गद्दी, सुरेश गद्दी, अफजल गद्दी, गुड्डू गद्दी, फिरोज गद्दी, छबीला गद्दी, मिस्टर गद्दी, खलीफा गद्दी, शहीद गद्दी, अनारूल गद्दी एवं सलामत गद्दी शामिल हैं।

पीड़िता ने बताया कि उक्त सभी लोगों ने खिड़की को बंद करने के लिए कह रहे थे। बोलते थे कि तुम खिड़ती से देखती हो, तो बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। जब मैं बोली कि खिड़की नहीं बंद करूंगी तो आरोपी हरवे-हथियार के साथ आकर मारपीट करने लगे। डायन कह कर बाल काटने और मैला पिलाने का प्रयास भी किया।

इसके बाद पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। मामले में गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि मामले में पीड़ित महिला के आवेदन पर 12 लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.