मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना के तिरहुत नहर से मंगलवार को एक युवती का श’व मिला है। शव मिलने से इलाके में स’नसनी फैल गई। वहीं, आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद मामले की सूचना बरुराज थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची बरुराज पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से श’व को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद मामले की छानबीन की।
बताया जा रहा है कि मृ’तका के शव पर लाल रंग की कमीज पहन रखी थी। जबकि, अन्य कपड़े उसके शरीर पर नहीं थे। वही, मृ’तका के पास से किसी भी तरह का कोई कागजात ब’रामद नहीं हो सका है। इसके वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि पुलिस उसके श’व की पहचान करने में जुट गई है।
स्थानीय लोगो के अनुसार नहर किनारे से गुजर रहे लोगों को अचानक से श’व दिखा था। श’व नहर के किनारे झाड़ियों के समीप पानी मे उ’पला रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, लोगो ने मामले की सूचना पुलिस को दिया।
इधर, पुलिस का कहना है कि श’व को पो’स्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है। श’व की पहचान करने की कवायद की जा रही है। पहचान होने के बाद उसके परिजनों से सं’पर्क साधा जाएगा। ताकि, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

