मुजफ्फरपुर :26 वर्षीय युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या:घर पर ही था युवक

मुजफ्फरपुर में मंगलवार को अपराधियों ने 26 वर्षीय एक युवक को गोली मार दिया। इसमे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के नावानगर निजामत गांव की है।

Criminals Shot Dead Gold Businessman In Muzaffarpur Bihar While Returning  Home From Shop Ann | बिहारः मुजफ्फरपुर में सोना कारोबारी की गोली मारकर  हत्या, दुकान से घर लौट रहा था व्यवसायी

जहां सुबह में गांव के ही कन्हाई राम को गोली मार दी गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। लोगों ने आनन फानन में कन्हाई को स्थानीय पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर, लोगों ने मामले की सूचना साहेबगंज थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची साहेबगंज पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की।

फिर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया। वहीं, घटना के बाद लोगों के आक्रोश था। स्थानीय लोगो के अनुसार जमीन विवाद में कन्हाई की गोली मारकर हत्या करने की बात कही जा रही है।

हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि सुबह में कन्हाई घर पर ही था। इसी दौरान अचानक से अपराधी आये और उस पर गोली चला दी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई।

फर्श पर खून पसरा हुआ था। घर के लोगों में उसे अस्पताल ले गए। जहां वे मृत घोषित कर दिए गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिलाओं का रोरोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा, अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading