मुजफ्फरपुर : राजद के 26 वां स्थापना दिवस के अवसर पर बोचहां विधायक अमर कुमार पासवान के नेतृत्व में नगर विधानसभा क्षेत्र वार्ड संख्या-49 में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।
वहीं लोगों ने बढ़चढ़ कर राजद की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने कहा कि राजद का 26 वां स्थापना दिवस है इस अवसर पर विधानसभा-49 में सदस्यता अभियान चलाया गया है। आयोजनकर्ता दीपक ठाकुर के नेतृत्व में लोग बढ़चढ़ कर राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।
इस दौरान अध्यक्ष उमाशंकर राय ने बताया कि सुबह दस बजे से सदस्यता अभियान शुरू हुआ। दोपहर तक करीब 100 लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की है वहीं शाम पांच बजे तक और भी लोग राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे।



