बाबा भोले के भक्तों के लिए खास थीम पर सज रहा देवघर, कांवरिया भी कहेंगे ”वी लव देवघर”

दो साल के बाद बाबा नगरी देवघर में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले में अगर आप इस बार देवघर आ रहे हैं तो आपको देवघर बदला-बदला सा नजर आएगा।

बिहार:श्रावणी मेला 14 जुलाई से शुरू,मोबाइल एप्प से मिलेगी सुविधाओं की  जानकारी - Bihar: Shravani fair starts from July 14, information about  facilities will be available from mobile app

आपका देवघर ना सिर्फ पहले  खूबसूरत दिखेगा बल्कि आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा के साथ-साथ एक खूबसूरत शहर का दर्शन भी होगा जिसको देखकर भोलेनाथ के भक्त कहेंगे वी लव देवघर। दो साल की वैश्विक महामारी के बीच जहां बाबा नगरी देवघर की जीवन शैली ठहर सी गई थी उसने अचानक 2022 में रफ्तार पकड़ ली है।

सावन मेला से पहले झारखंड का ये शहर बदल रहा है। व्यवस्थाएं बदल गई हैं। इस बार जब श्रद्धालु दो वर्ष के बाद भोलेनाथ के दर्शन करने देवघर पहुंचेंगे तो उन्हें एक नए लुक में देवघर नजर आएगा। देवघर नगर निगम शहर को खूबसूरत बनाने और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विभिन्न संगठन बैंक और अन्य प्रतिष्ठानों से सहयोग मांगा गया और इसके बाद शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर श्रावणी मेला 2022 का थीम दिया गया वी लव देवघर।

देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने कहा कि बड़े-बड़े होर्डिंग के साथ-साथ इस बार वी लव देवघर थीम को प्रमोट करने के लिए विभिन्न जगह पर आकर्षक बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को एक नए देवघर के दर्शन कराने की भरपूर कोशिश की जा रही है, जिसे देखने के बाद भोलेनाथ के भक्त कहेंगे वी लव देवघर। यूं तो देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और समर्पण के लिए हमेशा से ही याद रखा जाता है। स्थानीय लोग भी मानते हैं कि देवघर काफी कुछ बदल गया है। दो साल के बाद जो श्रद्धालु देवघर आएंगे उन्हें एक नए देवघर का दर्शन होगा। स्थानीय यह भी मानते हैं कि देवघर अब पुराने देवघर जैसा नहीं रहा।

यहां पर एयरपोर्ट, एम्स सहित कई नई चीजें आ गई हैं. शहर बदला-बदला सा नजर आ रहा है और इस बार बेहतर सुविधा भी श्रद्धालुओं को मिलेगी जिसके बाद सिर्फ देवघर वासी ही नहीं बल्कि श्रद्धालु भी कहेंगे वी लव देवघर। कुल मिलाकर देवघर नगर निगम और स्थानीय लोग के साथ-साथ विभिन्न संस्थाएं मिलकर देवघर को एक नया लुक दे रही है और इसका थीम वी लव देवघर रखा गया है जिसको लेकर विभिन्न चौक चौराहों पर आकर्षक कैलेंडर बोर्ड, होर्डिंग और वर्टिकल गार्डन भी सजाया जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading