सिम्बा बनी साल की तीसरी बड़ी फिल्म, 12 दिनों में कमाए इतने करोड़…

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर धमाल तो मचा ही रही है साथ ही जबरदस्त कमाई भी कर रही है, 26 दिसंबर को रिलीज हुई सिम्बा हर दिन न्य रिकॉर्ड बनाने में सक्षम हो रही है। सिम्बा को एक बड़ा फायदा ये भी मिला कि दो हफ्ते में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर सिम्बा का ही जलवा बरकरार है।


फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि ‘साल 2018 की ये तीसरी फिल्म है जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है। इससे पहले संजू और पद्मावत ने यह कारनामा कर दिखाया है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 9.02 करोड़, शनिवार को 13.32 करोड़, रविवार को 17.49 करोड़ और सोमवार को 6.16 करोड़ की कमाई की।

फिल्म ने 11 दिन में कुल 196.80 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।’ मंगलवार के आंकड़ों को भी जोड़ दें तो फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा दिन का बिजनेस कर लिया है। संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 341 करोड़, पद्मावत ने 300 करोड़ की कमाई की थी। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर का  रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.