
SHEOHAR : जिला सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने व्यवहार न्यायालय कोर्ट परिसर में ई कोर्ट फीस काउंटर का शुभारंभ किया है। बिहार सरकार द्वारा स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा तथा स्टॉक होल्डिंग कंपनी एवं सहज कंपनी द्वारा शिवहर व्यवहार न्यायालय परिसर में ई कोर्ट फीस का शुभारंभ किया गया है। जिला सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने बताया है कि अब एक रुपैया, 2 रूपए, तथा 5 रूपए का ही स्टांप लगाए जाएंगे तथा 10 से ऊपर 99 तक पावती ई कोर्ट रसीद दिया जाएगा, वहीं 100 से अधिक के कोर्ट टिकट लेने वालों के लिए उस वादी प्रतिवादी का नाम लिखा हुआ ई कोर्ट रसीद निर्गत किया जाएगा।

अब शिवहर व्यवहार न्यायालय में किसी भी वादी एवं प्रतिवादी को कोर्ट फार्म पर अब ई कोर्ट फीस के द्वारा सी हाजिरी मान्य होंगे तथा आवश्यक कागजातों पर अब ई कोर्ट फीस का रसीद मिलेगा हाजिरी फॉर्म के साथ या अन्य कागजात के साथ कोर्ट में प्रस्तुत करना होगा। उक्त अवसर पर जिला रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार सिंह की उपस्थिति में जिला जज संजय कुमार सिंह एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता सतीश नंदन सिंह ने सामूहिक रूप से फीता काटकर उक्त कार्यालय का शुभारंभ किया है।

उक्त अवसर पर स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जिला समन्वयक संदीप भारती, अजय कुमार झा, सहज के तरफ से जैनेंद्र कुमार एवं न्यायालय के न्यायधीश जन अधिवक्ता गण एवं काफी संख्या में कोर्ट में आए लोग मौजूद थे ।
