एक्टर शक्ति वासुदेवन शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे

साउथ फिल्मों के कलाकार और फिल्ममेकर पी वासु के बेटे शक्ति वासुदेवन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनपर शराब पीकर लापरवाही से कार ड्राइविंग करने का आरोप है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह मामला 9 जनवरी रात करीब 3 बजे है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात 3 बजे शक्ति वासुदेवन तमिलनाडु के चूलैमेडु में तेज रफ्तार में कार चला रहे थे। शक्ति वासुदेवन के साथ कार में उनके दोस्त भी मौजूद थे।
बताया गया कि शराब के नशे में होने की वजह से शक्ति वासुदेवन की कार कंट्रोल से बाहर हो गई और दूसरी कार से टकरा गयी । मौके पर मौजूद उपस्थित लोगो ने बताया कि कार में टक्कर लगने के बाद शक्ति वासुदेवन ने वहां से भागने की कोशिश भी की थी , लेकिन वहां उन लोगों ने उन्हें भागने का मौका नहीं दिया। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शक्ति वासुदेवन और उनके दोस्त का मेडिकल करवाया, जिसके बाद पता चला कि इन दोनों ने शराब पी रखी थी।

पुलिस ने सेक्शन 279 (लापरवाही से ड्राइविंग) और सेक्शन 185 (शराब पीकर कार चलाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।वैसे तो बाद में शक्ति वासुदेवन को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.