मुजफ्फरपुर : तेज धूप के साथ गर्मी का कहर, धूप और उमस से हाल-बेहाल

मुजफ्फरपुर : एक बार फिर गर्मी से लोग त्रस्त है। तेज धूप और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। चौबीस घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी से स्थिति बदतर हो गई।

पिछले दो दिनों से सुबह सात बजे से ही प्रचंड धूप का सामना करना पड़ रहा है। आरएयू पूसा की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है,

जिसके तहत अगले 10 जुलाई तक उत्तर बिहार के जिलों में अच्छी बारिश नहीं होने की संभावना जताई गई है। वहीं इस अवधि में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.