मुजफ्फरपुर : जिले में लगातार एक सप्ताह से कोरोना से संक्रमित मरीज मिल रहे है। विशेषज्ञों ने चौथी लहर के आगमन की बात कही है। साथ ही सर्तकता बरतने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट किया है।
कोरोना की जांच सुचारू करने के लिए हर काउंटर पर दो होमगार्ड की तैनाती की गई है, लेकिन वे भी दिनभर कुर्सी पर बैठकर चले जाते है।
इसी प्रकार जंक्शन स्थित कोरोना जांच केंद्र पर ट्रेन से उतरने वाले यात्री जांच नहीं करा रहे है। हर दिन एक काउंटर को दो सौ जांच करनी है, लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने रोज पांच हजार से अधिक जांच के निर्देश दिए है, लेकिन यह सैकड़ों में ही सिमट कर रह जा रहा है।

