मुजफ्फरपुर बालिका कां’ड पर बन रही फिल्म, हीना पांचाल के ऊपर फिल्माया गया आइटम सॉन्ग

कुमार नीरज के अनुसार ‘नफीसा’ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका हाल ही में उत्तर प्रदेश नोएडा में पहला शेड्यूल कम्पलीट कर दूसरे शेड्यूल मुंबई में की जा रही है।

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के निर्देशन में एक सॉन्ग हीना पांचाल के ऊपर फिल्माया गया। दर्शकों को हीना पंचाल अपने अंदाज में ठुमके और अदांओं से सराबोर करती हुई दिखाई देंगी।

फ़िल्म के सभी गाने बहुत कर्णप्रिय है, जिसका म्यूजिक रतन रवानी ने दिया। माना जा रहा है कि इस फ़िल्म में गणेश आचार्य और कुमार नीरज की जोड़ी पत्थर की लकीर साबित होगी। फिल्म मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड पर आधारित है… ऐसी घटना जिसने न सिर्फ हमारे सभ्य समाज का हिस्सा होने के दावे को कलंकित कर दिया था बल्कि बिहार की सियासत की चूलें तक हिला दी थीं।

सत्य घटनाओं पर स्टोरी लिखने वाले राइटर और डायरेक्टर कुमार नीरज शेल्टर होम की स्टोरी हिंदी फिल्म ‘नफीसा’ के जरिये पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कुमार नीरज के अनुसार नफ़ीसा उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।

नफीसा’ बिहार के शेल्टर में हुई घटना को पर्दे पर जीवंत करेगी और असली सच्चाई भी बताएगी। इस फिल्म की प्रोड्यूसर वैशाली देव बीना शाह, मुन्नी सिंह और खुशबू सिंह हैं। कैमरामैन गदर फेम नज़ीब खान हैं, लेकिन लोगों में अभी से ही नफ़ीसा फ़िल्म को देखने और इसके बारे में जानने को काफी उत्सुकता है।बहरहाल, देखना ये है कि लेखक व निर्देशक कुमार नीरज अपनी इस फिल्म के जरिये लोगों को क्या संदेश देते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.