कांवड़ लेकर आ रहे हैं उत्तराखंड तो रहें सावधान, जानिए….

उत्तराखंड : कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। लेकिन कांवड़ पटरी के पांच डेंजर जोन ऐसे हैं जिनकी मरम्मत समय रहते न हुई तो वह कांवड़ यात्रा के दौरान अप्रिय घटना का कारण बन सकते हैं।

kanwariya की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi -  Zee News Hindi

ऋषिकुल पुल से प्रेमनगर को जाने वाली कांवड़ पटरी मार्ग पर ऋषिकुल पुल से 200 मीटर की दूरी पर कांवड़ पटरी की सड़क तीन स्थानों पर नीचे से खोखली हो चुकी है।

प्रेमनगर पुल से सिंहद्वार की ओर जाने वाले कांवड़ पटरी मार्ग पर नहर की सुरक्षा दीवार टूटकर गंगनहर में गिर चुकी है। वहीं शंकराचार्य चौक के निकट भी कावंड़ पटरी पर सड़क धंसने से सड़क के एक हिस्से में गहरी दरार आ गई है।

इन सभी स्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। संबंधित विभागीय अधिकारी को इसकी मरम्मत के दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। कांवड़ यात्रा से पूर्व इन सभी स्थानों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.