बिहार में पिछले 24 घंटे में मिले 309 कोरोना मरीज:पटना में सबसे अधिक 137 नए संक्रमित मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या 1389 हुई

पटना।  बिहार में कोरोना की रफ्तार डराने वाली है। संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी जरूर आई है। रिकवरी रेट में बहुत का अंतर नहीं है। सरकार ने सतर्कता दिखाते हुई सैंपल जांच बढ़ाया है। पटना सहित बिहार के हर जिले में बाहर से आने वाले लोगों के हिसाब से सैंपल जांच की संख्या बहुत कम है।

बिहार में पिछले 24 घंटों में 309 नए मामले आए हैं। वहीं कल 338 नए मामले आए थें। आज पटना में 137 मामले सामने आए हैं। वही कल पटना में 182 मामले सामने आए थें। संख्या कम जरूर हुई है। बिहार में खतरा अभी भी बरकरार है।पटना जिले में सब से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। पटना में आज एक्टिव मरीजों की संख्या 137 है।

वहीं भागलपुर में 23 सहरसा में 14 सुपौल में 14 जहानाबाद 12 मुजफ्फरपुर और गया में 10 -10 एक्टिव मरीज हैं। वहीं एक दिन पहले पटना में 182 एक्टिव मरीज थे। वही भागलपुर में 30 सहरसा में 4 सुपौल में 8 जहानाबाद में 6 मुजफ्फरपुर में 12 और गया में 7 एक्टिव मरीज थे।

बिहार सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लिया है। हर चिंहित जगह सैंपल जांच होना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधकारियों को आदेश दे दिए गए है। नए मिले संक्रमितों में ज्यादातर मरीज अपने घर में ही क्वारेंटाइन हो कर अपना इलाज करा रहें है और कुछ हॉस्पिटल में अपना इलाज करा स्वस्थ्य हो रहें हैं। कोरोना संक्रमितों में लगभग ने कोरोना की पूरी डोज ले ली है। सरकार कोरोना के टीकाकरण पर पूरा जोर दे रही है।

आपको बता दें कि बिहार में विगत 24 घंटों में 1,36,986 की जांच हुई है। अब तक कुल 8,20,548 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में बिहार में कोविड के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1389 है। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 98.36 है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading