काशी के नमो घाट पर लड़की और महिला सुरक्षा गार्ड में जमकर मा’रपीट

उत्तर प्रदेश :  वाराणसी में नमो घाट पर एक युवती व महिला सुरक्षा गार्ड के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो बुधवार शाम का है।वीडियो में एक युवती और महिला सुरक्षा गार्ड के बीच झगड़ा और मारपीट का दृश्य है।

काशी के नमो घाट पर लड़की और महिला सुरक्षा गार्ड में जमकर मारपीट,  Video वायरल

56 सेकेंड के इस वीडियो में सुरक्षा गार्ड मारपीट रोकने के बजाए तमाशा देखते नजर आ रहे हैं। युवती एक युवक के साथ आई थी और मारपीट के दौरान युवक युवती को उठाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन स्मार्ट सिटी के सुरक्षा गार्ड अपनी महिला साथी को मारपीट के लिए उकसा रहे हैं।

स्मार्ट सिटी के सीजीएम डॉ. डी वासुदेवन ने कहा कि इस मामले में पूछताछ की जाएगी। सुरक्षा गार्डों को नागरिकों के साथ मारपीट नहीं करनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.