पूर्व जिला पार्षद के बेटे ने ही किया बाप का म’र्डर,साइलेंसर पि’स्तौल से मा’री गो’ली

पटना :  बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। राजधानी के नौबतपुर में हाल ही में हुई पूर्व जिला पार्षद की हत्या में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूर्व पार्षद के बेटे ने ही उनकी गोली मारकर हत्या की थी।

पूर्व जिला पार्षद के बेटे ने ही किया बाप का मर्डर, गैर महिला संग अफेयर से नाराज होकर साइलेंसर पिस्तौल से मारी गोली

बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद का गैर महिलाओं के साथ अवैध संबंध था जिसको लेकर समाज में बदनामी हो रही थी। नाबालिग बेटा इस बात से बहुत ज्यादा नाराज था। इस वजह से उसने अपने पिता को ही मारने की साजिश रच डाली। घर में शोर न हो, इस वजह से साइलेंसर पिस्टल को इस्तेमाल किया।

मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में पूर्व पार्षद का शव उन्हीं के घर में अपने बेडरूम से बरामद किया गया था। पुलिस शुरू से ही शक कर रही थी कि इस मामले में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस ने जब शक के आधार पर बेटे से पूछताछ की तो मामला खुलकर सामने आ गया।

हत्या में इस्तेमाल की गई साइलेंसर वाली देसी पिस्टल को आरोपी बेटे के दोस्त ने मुहैया कराई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे के पास से मृतक पिता का चेन, कड़ा और मोबाइल भी बरामद किया है।

बता दें कि पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में नौबतपुर के पूर्व जिला पार्षद राकेश कुमार उर्फ गुड्डू शर्मा का शव बेडरूम में खून से लथपथ मिला था। पार्षद के सिर के पीछे गहरे जख्म के निशान मिले थे। साथ ही मुंह व नाक से खून भी रिस रहा था जबकि कमरे में रखी आलमारी खुली थी।

उसके अंदर पार्षद की लोडेड लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी हुई थी। वहीं बराबर वाले कमरे में पार्षद की पत्नी सो रही थीं। शुरू से ही पुलिस को शक था कि यह किसी करीबी का काम है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading