मधुबनी में थुमहान नदी का पुल कई वर्षों से क्षतिग्रस्त:कच्ची सड़क होने से लोगों को हो रही है परेशानी

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के भाला बेंगरा गांव से सेंम्हली को जाने वाली मुख्य मार्ग के बीच थूमहान नदी का पुल वर्षों से जानलेवा बना हुआ है। कच्ची सड़क होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही पूल क्षतिग्रस्त के साथ-साथ गड्ढे में तब्दील सड़क की वजह से लोगों को इस रास्ते से चलना दुर्लभ हो गया है।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

उक्त समस्याओं को लेकर ग्रामीण उज्जवल ठाकुर, शंकर महतो, नीलांबर ठाकुर, रामदिनेश पंडित, गंगा ठाकुर, रामलाला ठाकुर, रौशन कुमार, सज्जन कामत, पवन दास, भोला दास, मदन दास, दीपू साफी,राकेश ठाकुर समेत दर्जनों लोंगो ने स्थानीय विधायक के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया है।

वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि करीब पंद्रह वर्षों से पुल क्षतिग्रस्त है। जिससे कई बार लोग इस रास्ते से जाते हुए दुर्घटना का शिकार होना पड़ा है।

उक्त समस्यओं की शिकायत कई बार स्थानीय विधायक से किया गया गया। लेकिन हर बार आश्वासन ही मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात आने पर नदी की पानी पुल के उपर चढ़ जाता है। जिसके बाद आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है, उक्त समस्याओं से करीब आधा दर्जन गांव के लोग प्रभावित हो रहे है।

इसके बावजूद भी इस समस्याओं की ओर कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पुल व सड़क का निर्माण का मांग सरकार से की है। वहीं, जब इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक सुशांशु शेखर से जब दूरभाष पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उक्त पुल की जानकारी मेरे नॉलेज में नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading