बेगूसराय के श्रीकृष्ण कॉलेज में विरोध प्रदर्शन:छात्राओं को सुरक्षा का बनाया मुद्दा

बेगूसराय में शुक्रवार को श्री कृष्ण महिला कॉलेज में पीजी की पढ़ाई और सुरक्षा के मुद्दे पर एआईएसएफ के छात्राओं के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन से जुड़े छात्रों ने प्रचार विमल कुमार के कक्ष में भी अपनी आवाज को बुलंद किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य अध्यक्ष अमीर हमजा और जिला अध्यक्ष अमृत कुमार ने किया।

उनका कहना है कि जिला के इस कॉलेज में अब तक पीजी की पढ़ाई कॉलेज प्रशासन की लापरवाही की वजह से शुरू नहीं हो पाई है इस संबंध में लगातार मिथिला विश्वविद्यालय के उप कुलपति के द्वारा आवश्यक कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया है। बावजूद इसके प्रचार के दौरान 3 महीने बीत जाने के बाद भी कुछ कागजात को जमा नहीं किया गया है जो घोर लापरवाही को दर्शाता है।

इस संबंध में राज्य अध्यक्ष आमीन हमजा ने कहा कि प्रिंसिपल नहीं चाहते हैं कि चिकित्सक महिला कॉलेज में पीजी की पढ़ाई हो। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व छात्राओं के साथ उप कुलपति से महिला कॉलेज पीजी की पढ़ाई को लेकर मुलाकात की गई थी।

तब उन्होंने प्रिंसिपल के द्वारा आवश्यक कागजात जमा कराए जाने का निर्देश दिया था । पर प्रिंसिपल के द्वारा अबतक कोई कागजात नही जमा किया गया।

वही इस संबंध में जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार सिक्योरिटी गार्ड रखने की बात की जा रही है बावजूद इसके प्रचार के दौरान सिक्योरिटी गार्ड नहीं रखा जा रहा है अगर उनकी सभी मांगें नहीं मानी गई तो संगठन चरणबद्व आंदोलन करेगा। बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading