SDO ने पूछा ट्रांसलेशन तो गुरुजी झांकने लगे बगले:मोतिहारी में गलत पढ़ाते शिक्षक को बोले-घर से पढ़ कर आएं तब पढ़ाएं

मोतिहारी में शिक्षकों का गोल ज्ञान सामने आया है। सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ‘मैं विद्यालय जाता हूं’ का ट्रांसलेशन भी नहीं कर पाए। यही नहीं जब निरीक्षण करने पहुंचे SDO ने एक टीचर मौसम और जलवायु में अंतर पूछा तो बगले झांकते नजर आए। मामला पकड़ीदयाल का है। शिक्षा व्यवस्था का पोल खोलते मामले का वीडियो भी सामने आया है।

क्लास में शिक्षकों के सामने छात्रा से सवाल करते कुमार रविंद्र।

दरअसल, गुरुवार को SDO कुमार रविंद्र कुछ स्कूलों की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान चैता पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के SDO एक क्लास रूम में गए और शिक्षक की बात सुनने लगे। इस दौरान वहां छात्रों को पढ़ा रहे सहायक शिक्षक मुकुल कुमार पर्यावरण के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहे थे।

इसी पर उन्होंने उन्होंने टीचर से मौसम और जलवायु में अंतर पूछा, जिसका उत्तर वो नहीं बता पाए।SDO ने फटकार लगाते हुए खुद ही शिक्षक सहित छात्रों को विस्तार से मौसम और जलवायु के बारे में पढ़ाया।

प्रधानाध्यापक की भी लगी क्लास
इस बीच SDO कुमार रविंद्र ने प्रधानाध्यापक विश्वनाथ राम से पूछा कि आप किस विषय के शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि मैं अंग्रेजी और संस्कृत पढ़ाता हूं। इसके बाद SDO ने ये सवाल किया कि आप ‘मैं विद्यालय जाता हूं’ का आप अंग्रेजी और संस्कृत अनुवाद बता दीजिए। प्रिंसिपल जवाब नहीं दे पाए तो वे खुद ही उन्हें पढ़ाने लगे। उन्होंने उनकी जमकर क्लास लगाते कोचिंग करने की सलाह दी।

SDO ने शिक्षकों को भी पढ़ने की बताई जरूरत
विद्यालय के निरीक्षण के बाद SDO कुमार रविंद्र ने कहा कि छात्रों को पढ़ाने से पहले शिक्षकों को पढ़ने की जरूरत है। साथ ही विभाग को समय-समय पर शिक्षकों को ट्रेनिंग देने की भी जरूरत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading