मुजफ्फरपुर :जाली नोट तस्कर सुधीर कुशवाहा गि’रफ्तार 

जाली नोट तस्कर सुधीर कुशवाहा को एनआईए की थी तलाश। सुधीर कुशवाहा के पास से एक लाख चौवन हजार के जाली नोट एक अपाची गाङी पुलिस ने बरामद किया है।

इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने प्रेस वार्ता में दी है। जानाकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर और मोतिहारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पूर्वी चंपारण जिला के रहने वाले सुधीर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सुधीर कुशवाहा  देश में नकली नोट की तस्करी में संलिप्त था, साल दो हजार आठ में नकली नोट के केस में हो चूका गिरफ्तार। पुलिस के राडार पर मुजफ्फरपुर पुलिस को सूचना मिली कि पूर्वी चंपारण जिला के हरपुर घोड़ासहन मोतिहारी के सुधीर कुशवाहा मोतिहारी होते हुए मुजफ्फरपुर आ रहा है। पुलिस की टीम लगातार उसपर नजर रख रही थी।

मुजफ्फरपुर उतरने के बाद पुलिस पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। कुशवाहा नेपाल के वीरगंज में अपने ठिकाने से अपना रैकेट चला रहा था। एनआईए की टीम को भी नोट तस्कर सुधीर कुशवाहा की तलाश थी। एनआईए ने वर्ष 2015 में सुधीर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अपराधियों से पुलिस पूछ्ताछा कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading