रवींद्र जडेजा ने CSK से जुड़ी सभी पोस्ट हटाईं:अनबन की खबरें फिर तेज, इस बार धोनी को बर्थडे विश भी नहीं किया

क्या CSK से अलग हो जाएंगे रवींद्र जडेजा…? शनिवार को यह सवाल फिर उठा। क्योंकि जडेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से CSK से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं, 33 साल के इस ऑलराउंडर ने CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस बार सोशल मीडिया पर बर्थ-डे भी विश नहीं किया। जडेजा और धोनी अच्छे दोस्त माने जाते रहे हैं।

chennai super kings ravindra jadeja out of ipl 2022 ms dhoni big action csk  |IPL 2022: धोनी के हाथ खड़ा करते ही जडेजा के बुरे दिन शुरू, अब CSK ने लिया  ये

इंस्टाग्राम से CSK से जुड़ी पोस्ट हटाने के बाद जडेजा सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लग गए। ऐसे में मीडिया में उनके और फ्रेंचाइजी के बीच अनबन की खबरें फिर चलने लगीं। इस बारे में में फ्रेंचाइजी और जडेजा की तरफ से कोई बयान नहीं है।

पिछले बर्थडे पर ऐसे विश किया था
जडेजा ने धोनी के पिछले बर्थडे पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट कर उन्हें बधाई दी थी। लेकिन, इस बार उनका न तो इंस्टा और न ही ट्विटर पर बधाई से जुड़ा कोई पोस्ट आया है। पिछले साल की पोस्ट में जडेजा ने लिखा था कि देश के बहुत सारे लोगों की इंस्पिरेशन… एक लीडर, जिसने अपनी लीडरशिप से इग्जैम्पल सेट किया। आपके पेशंस और गाइडेंस के लिए धन्यवाद। हैप्पी बर्थडे माही भाई।

छूट सकता है 10 साल का साथ
यदि जडेजा और फ्रेंचाइजी को लेकर लगाए जा रहे कयास सही हैं तो IPL के अगले सीजन से जडेजा और CSK का साथ छूट सकता है। जडेजा 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे और तब से ही इस टीम के साथ हैं। उन्होंने CSK के साथ 2 IPL खिताब भी जीते थे।

धोनी के बाद कप्तान बने थे जडेजा
IPL-15 में जडेजा को CSK का कप्तान बनाया गया था। तब महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ी थी। लेकिन, जडेजा अचानक मिली कप्तानी की जिम्मेदारी को ढंग से संभाल नहीं पाए। उनकी कप्तानी में टीम एक के बाद एक मैच हारने लगी। वह 8 में से 6 मैच हार गई थी। ऐसे में जडेजा ने बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी और धोनी दोबारा कप्तान बन गए।

जडेजा का प्रदर्शन भी गिरा
इस सीजन में कप्तानी के दबाव में जडेजा के प्रदर्शन में भी गिरावट आई। वे 10 मैच में 19 की औसत से 116 रन ही बना सके। गेंदबाजी में उन्हें 5 विकेट ही मिले। ऐसे में जडेजा को चोट का हवाला देकर टीम से बाहर कर दिया गया।

रैना ने भी सीजन के बीच में छोड़ा था टीम का साथ
IPL-2020 में सुरेश रैना भी टूर्नामेंट के बीच में टीम को छोड़कर भारत लौट आए थे। तब बीच में टीम का साथ छोड़ दिया था। वे एक विवाद के चलते दुबई से वापस लौट आए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading