छपरा में एक 3 साल की बच्ची को जिं’दा द’फन करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की मदद से मासूम की जा’न बच गई है पर वो जो बोल रही है, उसे सुन हर कोई आश्चर्य में है। बच्ची ने बताया कि उसे उसकी मां और नानी ने ही मा’रने की कोशिश की।
बच्ची बोली मम्मी-नानी ने पहले ग’ला दबाया, फिर मुंह में मिट्टी भर जमीन के नीचे द’फना दिया था। घ’टना कोपा मरहा नदी के किनारे क’ब्रिस्तान की है। जहां रविवार को कुछ महिलाएं लकड़ी चुनने पहुंची तो मिट्टी को हि’लता देखा। वो ड’र गई पर किसी तरह मिट्टी को हटाया गया तो अंदर से बच्ची निकली।
मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई। बच्ची गांव का नाम नहीं बता पा रही है पर रूह कंपा देने वाली घटना उसे याद है। उसने पुलिस के सामने भी यह जानकारी दी है।
कोपा थानाध्यक्ष ने गश्ती दल में तैनात एएसआई रविंदर सिंह को मौके पर भेज कर घटना की जानकारी के लिए भेजा तो देखा कि बच्ची को ग्रामीण निकाल कर पानी पिला रहे है। बच्ची काफी जख्मी हालत में थी। कोपा पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

