बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था:प्रधानमंत्री कल आएंगे पटना, शाम 4 बजे से हार्डिंग रोड समेत राजधानी की 10 सड़कों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा भवन शताब्दी स्मृति स्तंभ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार 12 जुलाई को पटना में रहेंगे। उनके आगमन को लेकर उस दिन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। मंगलवार की शाम 4 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक 10 मार्गाें पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि आपातकालीन वाहनों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान शनिवार से ही एसपीजी ने संभाल ली है। इसके साथ ही एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक 250 मजिस्ट्रेट, 250 पुलिस अधिकारी और 1000 से ज्यादा जवानों की तैनाती होगी।

जिन रास्तों से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा उन रास्तों की ऊंची इमारतों पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस दक्ष जवान तैनात किए जाएंगे। इस दौरान विमानों का उड़ान भी प्रतिबंधित रहेगा।

पटना|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना आगमन काे लेकर 12 जुलाई को चिड़ियाघर और ईको पार्क दर्शकों के लिए बंद रहेंगे। उस दिन मॉर्निंग वाॅक पर भी राेक रहेगी। सिर्फ कर्मचारी प्रवेश कर सकते हैं। 13 जुलाई को सामान्य दिनों की तरह जू और पार्क निर्धारित समय पर दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading