समस्तीपुर में अपराधियों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, और अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती कर रहे हैं परंतु पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में पूरी तरह फेल होता जा रहा है मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर का बताया जा रहा है।

यहां 5 से 6 की संख्या में पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने एक घर के बाहर दो से तीन राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। सभी अपराधी गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर काशीपुर के इंटर रोड के पास अपराधी 5 से 6 की संख्या में पहुंचे और घटना को अंजाम देकर आराम से निकल गए।

हालांकि, इस गोलीबारी की घटना में किसी भी जानमाल की क्षति नहीं हुई है। परंतु अपराधियों द्वारा गोली फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस मामले में थानाध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि गोलीबारी के घटना की जानकारी मिली है, हालांकि घटनास्थल से अब तक खोखा बरामद नहीं हुई है परंतु मामले की छानबीन की जा रही है वैसे पुलिस मामले को पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच झड़प की बात कही है।


