पटना में स्कूली बच्चे के हाथ में सरकारी रि’वॉल्वर:बॉडीगार्ड ने साथ में सेल्फी भी ली

पटना के विक्रम सर्किल इंस्पेक्टर के एक बॉडीगार्ड ने स्कूली बच्चे के हाथ में पिस्टल देकर खींची गई। इसके बाद पिस्टल के साथ बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। फोटो में साफ देखा जा सकता है एक बॉडीगार्ड बच्चों के हाथ में सरकारी पिस्टल देकर मंच पर मस्ती से फोटो खिंचवा रहा है।

बच्ची के हाथ में सरकारी पिस्टल।

लोगों ने इस वायरल फोटो को पालीगंज के एएसपी अवधेश दीक्षित के बॉडीगार्ड होने की बात कही गई। इस मामले को लेकर पालीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवधेश दीक्षित से बात करने पर उन्हें बताया कि खबर बिल्कुल गलत और तथ्यहीन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लगभग डेढ़ महीने पूर्व पालीगंज के विद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान वे वहां पहुंचे थे। उनके साथ उनका बॉडीगार्ड भी था।

आरोपी को सस्पेंड किया गया

वायरल फोटो के बारे में जानकारी मिली। उसकी जांच पड़ताल और तहकीकात की तो पता चला कि जो फोटो वायरल हो रहा है वह मेरा बॉडीगार्ड नहीं। बल्कि विक्रम सर्किल इंस्पेक्टर का बॉडीगार्ड है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी बच्चे के हाथ में सरकारी पिस्टल थमाना यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि मामला प्रकाश में आते ही उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

इस मामले को लेकर विक्रम सर्किल इंस्पेक्टर महेश कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि पालीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के बाद दोषी ड्राइवर को सस्पेंड कर लाइन हाजिर भेज दिया गया है। उन्होंने दोषी ड्राइवर के नाम पूछे जाने पर नाम बताने से पूरी तरह इनकार कर दिया।

बच्ची के साथ आरोपी की तस्वीर।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.