देवघर से प्रधानमंत्री बोले- राज्यों के विकास से देश का विकास; 8 साल से इसी सोच पर हो रहा काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कोलकाता की फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने 16 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि इससे झारखंड के विकास को बल मिलेगा उन्होंने आगे कहा कि देवघर एयरपोर्ट का सपना लंबे समय से देखा था। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। व्यापार और रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है।

प्रधानमंत्री कहा कि राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास होता है। देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले 8 वर्षों में राजमार्ग, रेलवे, वायुमार्ग, जलमार्ग हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने देवघर 250 बेड वाले एम्स का ऑनलाइन उद्घाटन किया, जिसके बाद वह सीधा बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर के लिए निकल गए। बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम सीधा देवघर कॉलेज स्थित सभा स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग एक घंटे का होगा। बाबा वैद्यनाथ के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मंदिर में ही 22 देवी-देवताओं की पूजा करेंगे। यहां वो काली पूजा भी करेंगे। इसका विशेष महत्व है।

सिंधिया बोले- लाखों श्रद्धालुओं को होगा फायदा
एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन में आसानी होगी। पहले बड़े शहरों में हवाई अड्‌डे बनते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी परिभाषा ही बदल दी। जल्द ही देवघर-पटना-दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। देवघर-रांची-कोलकाता के लिए भी फ्लाइट चलेगी।

ये सपने के सच होने जैसा: हेमंत सोरेन
वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन। ये एक सपने को सच बनता देखने जैसा है। केंद्र की मदद से आज झारखंड विकास की ओर बढ़ रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading