शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के डीह कुसुंभा गांव में एक युवती की शादी किसी दूसरे गांव के एक युवक के साथ संपन्न होने के बाद गांव के ही प्रेमी युवक ने ब्याहता युवती की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया के फेसबुक पर वायरल कर दिया।

इससे मानसिक रूप से प्रताड़ित युवती के पिता ने कोरमा थाना में युवक के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसे पुलिस ने सोमवार को सुबह डीह कुसुंभा गांव से गिरफ्तार कर ली।

गिरफ्तार युवक गांव के रंजन महतो का 24 वर्षीय पुत्र राम कर्ण महतो बताया गया है।छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार ने की। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवती की शादी गत 10 जून को किसी दूसरे जगह हो जाने के बाद आरोपी युवक द्वारा फेसबुक पर युवती का अश्लील तस्वीर बार -बार वायरल किया जाने लगा।
इसकी शिकायत उससे और उसके परिवार वालों से करने के बावजूद युवक लड़की का तस्वीर वायरल करने से थम नहीं रहा था। इस बात को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी बैठाया गया।लेकिन युवक पंचायत में उपस्थित नहीं हुआ।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवती की पिता द्वारा बाध्य होकर स्थानीय थाना मे सोमवार की देर शाम एक प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमे गांव के ही युवक राम कर्ण महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया।

इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार की तड़के डीह कुसुंभा गांव में छापामारी कर आरोपी युवक को धर दबोचा। गिरफ्तार युवक को पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

