बेगूसराय में पंजाब नेशनल बैंक में 12 लाख से ज्यादा की ड’कैती हुई है। इस वा’रदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें 5 ब’दमाश सिर पर हे’लमेट लगाए, हा’थों में पि’स्टल लिए बैंक में दिखाई दे रहे हैं। अ’पराधियों ने बैंक स्टाफ और ग्राहकों को पि’स्टल की नों’क पर जमीन पर बैठा रखा है। काउंटर कू’द कर इधर-उधर जाते वो दिखाई देते हैं। बड़े आराम से ड’कैती की वा’रदात को अंजाम देते हैं।
घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के NH-28 के पास पीएनबी में हुई, जहां 12 लाख 21 हजार 551 की लू’ट की है। इस दौरान ब’दमाशों ने ब्रांच में मौजूद ग्राहकों के भी रुपए लू’ट लिए। लू’ट के वक्त बैंक में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुल 5 की संख्या में हैलमेट लगाए हुए ह’थियारबंद अ’पराधी पहुंचे।
अ’पराधियों ने सबसे पहले बैंक मैनेजर को रामानुज कुमार को ह’थियार के ब’ल पर बं’धक बना लिया। इसके बाद ड’कैती की घ’टना को अंजाम दिया। ड’कैती के दौरान में अ’पराधियों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को जमीन पर बैठा दिया। साथ ही उनके साथ ह’थियार के ब’ल पर मा’रपी’ट भी की गई। लू’ट की घ’टना की सूचना के बाद तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश सहित कई पुलिस अधिकारी CCTV के आधार पर अ’पराधियों की पहचान करने में जुटे हुए हैं। बैंक मैनेजर ने बताया कि तीन अ’पराधियों ने उनको गन पॉ’इंट पर ले रखा था। तेघड़ा के डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि 12 लाख से अधिक की रकम की लू’ट हुई है। दो बाइक से 5 लु’टेरे बैंक पहुंचे थे। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खु’लासा किया जाएगा।

