महिला पर डा’यन का आ’रोप लगा की पि’टाई:कु’ल्हाड़ी से किया जा’नलेवा ह’मला

मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के बड़की हथिया गांव में डायन बताकर एक महिला की जमकर पिटाई की गई। इसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। महिला ने थाना में इसकी शिकायत की है।

Woman Thrashed By Youth Over Extramarital Affair Charge In Bihars Madhepura  District - बिहार : पंचायत में महिला के साथ बर्बरता, चीरहरण किया गया और गर्म  सलाखों से दागा गया.. | Bihar

महिला के अनुसार, वो अपने घर में पूजा कर रही थी। तभी उसके पड़ोस रहने वाले सूरज तुरी व उसके परिवार के सदस्य गाली गलौज करने लगे। फिर लाठी, डंडा, खंती, कुल्हाड़ी से लैस होकर उसके घर के उत्तरी दीवार तोड़कर आंगन में घुस गए। यहां सूरज तुरी, धनेश्वर तुरी, जनवरी तुरी, रजो तुरी, विकास तुरी, तसलवा देवी महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे महिला जख्मी हो गई।

जख्मी महिला ने थाना में आवेदन में बताया कि उपरोक्त सभी मारपीट करने वालों ने घर में रखे महंगी समान को भी लूट लिया। मारपीट में घायल महिला ने आरोपियों के आगे हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही पर उसकी पिटाई नहीं रुकी। इधर, हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष नीरज सिन्हा ने बताया कि मारपीट में एक घायल महिला द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading