मोतिहारी में दो साल बाद बाबा का होगा जलाभिषेक:आज से सावन में श्रद्धालु कर सकेंगे भोले बाबा की पूजा

कोरोना जैसे महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से देश की सभी मंदिर बंद थे, दो वर्षों के बाद इस वर्ष सावन में मोतिहारी के अरेराज में स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में इस वर्ष भक्त जलाभिषेक कर सकेंगे, यहां केवल मोतिहारी के अलावे उत्तर बिहार ही नहीं बल्कि नेपाल से भी श्रद्धालु आते हैं। जिसकी शुरुआत बुधवार की रात मंदिर प्रांगण में डीएम शीर्षत कपिल अशोक, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, हरसिद्धि विधायक कृष्ण नंदन पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय ने श्रावणी मेला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मोतिहारी में दो साल बाद बाबा का होगा जलाभिषेक: आज से सावन में श्रद्धालु कर  सकेंगे भोले बाबा की पूजा, डीएम ने मेले का किया उद्घाटन – Bharat News India

वहीं, उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने बाबा सोमेश्वर नाथ की पूजा अर्चना एवं गंगा आरती की गई, इस दौरान डीएम ने श्रावणी मेले में विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने संबंधी सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर समिति के सदस्यों, प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिया, इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी श्रावणी मेला के अवसर पर अलर्ट मूड में रहे, इस बार श्रावणी मेला में नियंत्रण भीर होगा, इस लिए सभी अलर्ट मोड में रहे,

कांवरियों के लिए किया गया हैं पूर्ण व्यवस्था

बाबा के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने का पानी, शौचालय, साफ सफाई , चिकित्सा सुविधा आदि की समुचित व्यवस्था की गई है । महिला श्रद्धालुओं की देख रेख के लिए महिला पुलिस बल की तैनात की गई है। साथ ही नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया हैं। वहीं इस वर्ष मंदिर को बहुत ही अदभुत तरीके से सजाया गया है। वहीं वाटर फॉल से लेकर कई आकर्षक सजावट किया गया हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading