RSS की तरह ट्रेनिंग देता है आ’तंकी सं’गठन PFI:बोलकर फं’से पटना SSP; भ’ड़की बीजेपी

पटना : आतंकी संगठन PFI की ट्रेनिंग को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) की तरह बताने के बाद पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो विवादों में घिर गए हैं। भाजपा ने SSP को मानसिक रूप से दिवालिया और जिहादियों का समर्थक बताते हुए पद से हटाने तक की मांग कर दी है। जबकि SSP का कहना है कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है।इधर, बयान पर मचे राजनीतिक घमासान के बाद ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे 48 घंटे में जवाब मांगा गया है।

आतंकियों से आरएसएस की तुलना कर बुरे फंसे पटना के एसएसपी, बीजेपी ने बताया  जिहादियों का समर्थक - Patna's SSP MD Dhillon in trouble as he compares RSS  with terrorists, BJP terms

पहले पूरा मामला समझते हैं
दरअसल, पटना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़े टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ का दावा किया। पटना SSP ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और बताया कि मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे।बता दें कि पीएम 12 जुलाई को पटना में विधानसभा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पीएम के दौरे से एक दिन पहले ही इन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया था। ये पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) से भी जुड़े थे।

SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि आतंकियों के पास से इंडिया 2047 के नाम से 7 पेज का एक डॉक्यूमेंट भी मिला है। इसमें आतंकियों के पूरे मंसूबे का कच्चा चिट्‌ठा है। SSP ने टेरर मॉड्यूल पर बात करते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपी मदरसे से लोगों को मोबिलाइज करते थे और कट्टरता की ओर मोड़ रहे थे।इसका मोडस वैसे ही था जैसे RSS शाखा का होता है। RSS की शाखा में फिजिकल ट्रेनिंग होती है। वैसे ही ये लोग भी फिजिकल ट्रेनिंग के नाम पर यूथ को प्रशिक्षण दे रहे थे और अपने प्रोपेगैंडा के माध्यम से ब्रेनवाश कर रहे थे। SSP के इसी बयान के बाद भाजपा ने उन पर हमला बोला और उन्हें हटाने तक की मांग कर दी।

दिमागी तौर पर दिवालिया हो चुके हैं SSP
SSP के बयान के बाद BJP आक्रामक हो गई है। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है- ‘SSP दिमागी तौर पर दिवालिया हो गए हैं। सरकार तुरंत उन्हें बर्खास्त करें। मुख्यमंत्री से अपील है कि इस पर तुरंत संज्ञान ले। PFI एक आतंकी संगठन है, जबकि RSS एक सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण संगठन है। सरकार अविलंब इस पर कार्रवाई करें, यह बर्दाश्त नहीं हो सकता।’

SSP अपने दिमाग की जांच कराएं
भाजपा प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा- ‘इस तरह की तुलना करना दिवालियापन है। SSP अपने दिमाग की जांच करें यदि, उन्हें RSS को लेकर कोई कंफ्यूजन है तो एक बार जाकर प्रशिक्षण ले ले। नहीं तो RSS में गाए जाने वाले गीत को ही वह ध्यान से सुने। RSS राष्ट्र निर्माण करने वाली संस्था है। सांस्कृतिक संस्था है। इस तरह का बयान देना उनके मानसिक दिवालियापन का सबूत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर अविलंब संज्ञान लें और बर्खास्त करें।’

टेरर मॉड्यूल में 5 लोगों की गिरफ्तारी
पटना पुलिस ने टेरर मॉड्यूल केस में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये एक खास समुदाय के लोगों को ट्रेनिंग दे रहे थे। पटना से सटे फुलवारीशरीफ से अतहर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन (झारखंड में दरोगा रह चुका है) को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर मरगूब दानिश, अरमान मलिक और शब्बीर आलम को अरेस्ट किया गया है। पटना पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी खास समुदाय के लड़कों का ब्रेनवॉश करने के बाद उन्हें सिमी का सदस्य अतहर परवेज ट्रेनिंग दे रहा था। अतहर परवेज का भाई मंजर आलम पटना के गांधी मैदान में साल 2013 में पीएम मोदी की हुंकार रैली और बोध गया में हुए बम धमाकों के बाद गिरफ्तार हुआ था। वो फिलहाल जेल में है।

पटना हाईकोर्ट के आदेश पर हटाए जा चुके हैं ढिल्लो
मानवजीत सिंह ढिल्लों 2009 के बिहार कैडर के IPS अधिकारी हैं। मुंगेर के SP नियुक्त होने से पहले वो पटना में SP (विशेष कार्य बल) के पद पर तैनात थे। इसके अलावा, मानवजीत वैशाली जिले के SP भी रह चुके हैं।मुंगेर में अक्टूबर 2020 में दो दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपद्रव की घटना हुई थी। इस घटना में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद लिपि सिंह की जगह IPS अफसर मानवजीत सिंह ढिल्लो को मुंगेर का नया SP बनाया गया था। हालांकि पटना हाईकोर्ट ने उनका तबादला कर दिया था और समस्तीपुर का SP बनाया गया था। वैशाली में SP रहते हुए पिछले साल मानवजीत सिंह ढिल्लों ने लापरवाही बरतने वाले 3 डीएसपी समेत 66 पुलिसवालों पर FIR दर्ज की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading