श्रावणी मेला को लेकर 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन बड़हिया स्टेशन पर रुकेगी, कांवड़ियों को मिलेगी सुविधा

मुजफ्फरपुर। श्रावण मेला के अवसर पर चलायी जाने वाली 04 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का बड़हिया स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 05551 रक्सौल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का रून्नी सैदपुर स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।

यह ट्रेन रून्नी सैदपुर स्टेशन पर आगमान/ प्रस्थान का समय 08.08/08.10 बजे के बजाय 07.53/ 07.55 बजे किया गया है। गाड़ी संख्या 03654 गया-जसीडीह स्पेशल 02.12 बजे बड़हिया पहुंचकर 02.14 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 03653 जसीडीह-गया स्पेशल 10.20 बजे बड़हिया पहुंचकर 10.22 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 05551 रक्सौल-भागलपुर स्पेशल 11.27 बजे बड़हिया पहुंचकर 11.29 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 05552 भागलपुर-रक्सौल स्पेशल 19.52 बजे बड़हिया पहुंचकर 19.54 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 03509 आसनसोल-पटना स्पेशल 20.33 बजे बड़हिया पहुंचकर 20.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 03510 पटना-आसनसोल स्पेशल 01.32 बजे बड़हिया पहुंचकर 01.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 03511 आसनसोल-पटना स्पेशल 20.33 बजे बड़हिया पहुंचकर 20.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 03512 पटना-आसनसोल स्पेशल 01.32 बजे बड़हिया पहुंचकर र 01.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading