बेतिया में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की ह’त्या कर श’व गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। ममला जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत के वार्ड नंबर 3 का है। जहां दहेज लोभीयो ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की ह’त्या कर सा’क्ष्य मिटाने के नियत से श’व को गा’यब कर दिया है। वहीं मामले मृ’तका के पिता लाल बिहारी राय ने श्रीनगर थाने में आवेदन देकर न्या’य की गुहार लगाई।
पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि वो अपने लड़की चंद्रावती कुमारी (24) की शादी हिंदू रीति रिवाज से दो वर्ष पूर्व बेतिया के पुजाहां पटजिरवा गांव निवासी सुग्रीव राय के 26 वर्षीय पुत्र रतन राय से किए थे। शादी के बाद से ही मेरा दामाद रतन राय दहेज में मोटरसाइकिल एवं सोने का सिकड़ी की मांग कर रहे थे। मेरे बेटी को मा’रपीट कर प्र’ताड़ित कर रहा था।
जब उससे मेरी लड़की ने बताई कि मेरे पिताजी के पास इतना पैसा कहां से आएगा की ओ आपको सीकडी़ और बाइक देंगे। इसके बाद दहेज लोभियों ने उसकी ह’त्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से श’व को कहीं गा’यब कर खुद अपने परिवार वालों के साथ घर छोड़कर फ’रार हो गए है।
उन्होंने बताया है कि उन्हें घ’टना की जानकारी 3 दिन बाद किसी रिश्तेदारों के द्वारा मिला उसके बाद वो लोग अपने बेटी चंद्रावती के ससुराल पुजाहां आए तो वहां पर वो नहीं मिली जिसके बाद पुलिस को शिकायत किए हैं। वहीं श्रीनगर थाना अध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने बताया कि मामले में आवेदन मिला है। आवेदन के आलोक में जांच कर का’र्रवाई की जा रही है।

