श्रावणी मेले को लेकर पूरे समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ पदाधिकारी अपने दायत्वि का निर्वहन करें : डीएम

मुजफ्फरपुर : श्रावणी मेला को सफलतापूर्वक संचालन को लेकर डीएम प्रणव कुमार व एसएसपी जयंतकांत ने मेले के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीएन हाई स्कूल में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने कहा कि पूरे समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि हर छोटी बातों व घटनाओं पर भी विशेष नजर रखनी है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मेले के संचालन को लेकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की काफी संख्या की संभावनाओं को देखते हुए उनकी सुरक्षा और बेहतर सुविधा देना हमारी प्रथम प्राथमिकता होगी।

अत: इस दिशा में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करेंगे। वहीं एसएसपी जयंतकांत ने कहा कि प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी दी गई जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कोई चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ पूरा समन्वय बना कर रखेंगे।

डीएम-एसएसपी ने चिन्हित सभी संवेदनशील स्थलों एवं कांवड़ियों के गुजरने वाले मार्गो पर विशेष रूप से निगरानी रखने का निर्देश दिया। सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की मंशा रखने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।

सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने पर जोर दिया ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहों को फैलाने के प्रयास को रोका जा सके। डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखें। जैसे ही कोई आपत्तिजनक, अफवाह फैलाने, सामाजिक समरसत्ता को बिगाड़ने वाले पोस्ट नजर आता है तो तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित करें।

डीएम ने निर्देश दिया कि छोटी-छोटी घटनाओं को भी पूरी गंभीरता से लेकर उस पर संज्ञान लें तथा उसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को भी दें। विधि व्यवस्था संधारण के लिए बड़े पैमाने पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बनाए गए सभी नियंत्रण केंद्रों पर भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व राजेश कुमार, डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, एडीएम डॉ.अजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी व अलग-अलग विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading