पटना :आज शुक्रवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रांगण में मगध विश्वविद्यालय के बीएड के छात्रों ने अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि B.Ed 2019-21 सेशन के रिजल्ट में हो रही देरी के वजह से छात्रों द्वारा ये प्रदर्शन की गई है। पटना सहित बिहार के अन्य जिले जैसे की औरंगाबाद, जहानाबाद , अरवल, नवादा, सासाराम के छात्रों ने भी पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया।

रिजल्ट में देरी होने की वजह से शिक्षक बहाली में भाग नहीं ले पाएंगे छात्र
छात्रों का कहना है हम लोगों ने B.Ed का फाइनल परीक्षा दिसंबर 2021 में दिया है जबकि अभी तक उसका रिजल्ट जारी नहीं किया गया। साथ ही शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया अगले महीना शुरू होने वाली है लेकिन रिजल्ट के अभाव में टी ई टी पास छात्र इसमें भाग नहीं ले सकेंगे। B.Ed के छात्रों का कहना है इस विलंब में हम छात्रों की क्या गलती है इसका जिम्मेदार कहीं ना कहीं हमें ही ठहराया जा रहा है ।

आपको बता दें पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति मगध विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रभार में है और छात्रों का कहना है कि कुलपति मगध विश्वविद्यालय कभी आते ही नहीं। साथ ही प्रदर्शन कर रहे छात्र एवं छात्राओं को कुलपति के आदेश पर सुरक्षाकर्मियों ने लाठी-डंडों से मारकर प्रांगण से बाहर कर दिया। विधार्थी परिषद के छात्रों के दबाव में कुलपति मिलने आये और लिखित आश्वासन दिया। उन्होंने लिखित आश्वासन दिया की 24 जुलाई तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय पटेल ने कहा कि छात्रों का शोषण सिर्फ पाटलिपुत्र और मगध विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में किया जा रहा है बिहार सरकार एवं राज्यपाल को इस समस्या पर ध्यान दें नहीं तो विधार्थी परिषद आक्रामक आंदोलन करने पर विवश हो जायेगी। इस मौके पर जिला संयोजक अभिनव पांडे, महानगर विस्तारक प्रशांत गौतम, पटना विश्वविद्यालय संयोजक शशि कुमार, निशांत कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियरंजन सिंह, प्रान्त शोध प्रमुख आलोक तिवारी जी आदि छात्र मौजूद थे।



