दि’नदहाड़े 15 लाख की बैंक डकैती: बैंक में घुसे 6 अ’पराधी,ह’थियार के बल पर कैश लेकर हुए फ’रार

बेतिया के लौरिया में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक ऑफ बड़ौदा को अपना निशाना बनाया है। लौरिया थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर आधा दर्जन अपराधियों ने हथियार के बल बैंक ऑफ बड़ौदा में 15 लाख रुपए की डकैती की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।

छानबीन करती पुलिस।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। बताया जाता है कि तीन अपाची बाइक पर सवार छह अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए हैं।

वहीं बैंक मैनेजर निरंजन पाठक ने बताया कि बैंक के सभी स्टाफ अपने काम में लगे हुए थे कुछ लोग पैसे निकालने और जमा करने भी आए हुए थे। इसी दौरान एक साथ 6 के संख्या में अपराधी बैंक के अंदर घुस गए और सभी लोगों को हथियार के बल पर एक तरफ खड़ाकर सभी का मोबाइल जमीन पर रखवा दिए और बैंक के लॉकर से 9 लाख 50 हजार तथा कैश काउंटर से 5 लाख 50 हजार रूपया लूट कर आसानी से फरार हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी अपराधी नकाबपोश थे। इसके बाद बैंक मैनेजर ने लौरिया थाने के पुलिस को घटना की सूचना दिया सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इधर बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा, नरकटियागंज डीएसपी कुंदन कुमार सहित आधा दर्जन के थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.