मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के जगत गांव में कल से गायब से चल रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की आज सुबह में गांव के ही तालाब से पानी के अंदर शव मिला। बताते चले कि 2 दिनों से चल रहे हीरालाल यादव गायब चल रहे थे जिसको लेकर उनके परिजन लगातार खोजबीन कर रहे थे। वहीं आज सुबह जब खोजने के लिए निकले तो गांव के ही एक पोखर के पास हीरालाल यादव के कुछ सामान देखें तो वो लोग ने तालाब के अंदर घुसकर खोजबीन किया तो उस व्यक्ति का मृतक शरीर पानी के अंदर मिला जिसके बाद इस घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना को दी गई।

सूचना पाते ही थाना पुलिस बल के साथ बताए गए घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया जिसके बाद आगे की कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। तालाब में सब मिलने की जानकारी पूरे इलाके में सनसनी की तरफ फैल गई मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रखा है पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मृतक की पहचान हीरालाल यादव उम्र 60 वर्ष जगत गांव के रूप में हुई है। वहीं मृतक के भतीजा ने बताया कि चाचा कल से ही गायब चल रहे थे खोजबीन करने के बावजूद भी उनका कुछ पता नहीं चल रहा था आज सुबह अचानक तालाब के पास उनका सामान देखा गया जिसके बाद उन्हें तालाब में खोजा गया तो उनका शव पानी के अंदर मिला।




