लू’ट के बाद युवक को जिं’दा ज’लाया : अस्पताल कर्मचारियों को बताई थी पूरी घ’टना ; बैग में सु’साइड नोट मिला

मुंगेर के दशरथपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक का लू’ट के बाद लु’टेरों ने जिंदा जला दिया गया। 90% तक जले गए युवक को RPF जवानों ने अस्पताल ले आया। मौत से पहले युवक ने अस्पताल कर्मचारियों को लू’ट के वि’रोध में जिं’दा ज’लाने की बात कही। वहीं, पुलिस को जांच में युवक के बैग से डायरी मिली, जिसमें सु’साइड नोट लिखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

घ’टना जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरथपुर रेलवे स्टेशन के पास की है। मौ’त से पहले युवक ने अस्पताल कर्मियों से कहा कि उसका नाम रवि है। उसके साथ लू’ट हुई है। वि’रोध करने पर लु’टेरों ने उसे जिं’दा ज’ला दिया है।

सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में कार्यरत जीएनएम प्रेमलता ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे घायल युवक को RPF द्वारा धरहरा PHC के एंबुलेंस से लाया गया था। डॉक्टर शाहिद मुर्तजा ने इसका इलाज किया।

युवक 90% ज’ला हुआ था। इलाज के दौरान ही इसकी मौ’त हो गई। युवक जब घायल अवस्था में यहां आया था तो वह बातचीत कर रहा था। युवक ने बताया था कि उसके साथ छि’नतई की गई। जब वि’रोध किया तो लु’टेरों ने उसे जिं’दा ज’ला दिया।

सुबह तक लू’ट और जिं’दा ज’लाने का लग रहा यह मामला पुलिस की थोड़ी जांच में ही उ’लझ गया। घ’टनास्थल की छानबीन करने पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने वहां से करीब आधा किमी दूर एक बैग ब’रामद किया। बैग के पास अन्य सामान बिखरे पड़े थे, लेकिन उसमें मिली एक डायरी ने मामले में कई सवाल खड़े कर दिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.