NIA टीम पहुंची ढाका, मदरसे में की छा’पेमारी : एक शिक्षक को हि’रासत में लिया, PFI मामले में चल रही पू’छताछ

मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त ख’लबली मच गई, जब एनआईए की एक टीम ढाका थाना पहुंची। सिकरहना एसडीपीओ, ढाका थाना और सीओ के सहयोग से थाना क्षेत्र के जामिया मारिया मिसवा मदरसे में छा’पेमारी कर वहां के शिक्षक अली असगर समेत तीन लोगों को हि’रासत में लिया। हालांकि पूछताछ के बाद बाकी दोनों को जाने दिया गया है। इस बीच एनआईए टीम अली असगर के घर रामगढ़वा पहुंची और वहां से पांच बैग किताब लेकर लौटी। अब तक कोई सं’दिग्ध चीज नहीं मिला है। कल फिर से छा’पेमारी हो सकती है। फिलहाल एन’आईए इस मामले में कुछ भी बताने से प’रहेज कर रही है।

जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने पचपकड़ी रोड स्थित मदरसा से तीनों लोगों को हि’रासत में लेकर ढाका थाना पहुंची। इस दौरान ढ़ाका थाना में हीं उनसे पू’छताछ की। अली असगर जिला के रामगढ़वा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और जामिया मारिया मिसवा, मदरसा में पढ़ाता है। वह ढ़ाका बड़ी मस्जिद के नायब इमाम मो. नेसार के कमरे में रहता था। मस्जिद के नायब इमाम ढ़ाका थाना क्षेत्र के जमुआ के रहने वाले हैं।

मामले में मोतिहारी एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि टीम आई है। ढाका में छा’पेमारी कर रही हैं। लेकिन क्या क्या हुआ है, उसके बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना के फुलवारी शरीफ से PFI के दो सं’दिग्धों की गि’रफ्तारी के बाद देश की सभी जांच एजेंसियां बिहार के कई अलग-अलग जगहों पर छा’पेमारी कर रही है। इसी बीच एनआईए की टीम मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के मदरसा में छा’पेमारी कर रही है। टीम यह नहीं बता रही है कि किस मामले में छा’पेमारी कर रही है।

एनआईए के ढाका में आने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में ह’ड़कंप मचा हुआ है। सभी इस बात को जानने के लिए बे’चैन है कि आखिर एनआईए की टीम किस मामले को लेकर ढाका में आई है। वह कहां-कहां पर छा’पेमारी की और किस-किस को हि’रासत में ली है। इन बातों को जानने के लिए लोगों के अंदर उत्सुकता बना हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading