नालंदा में पारिवारिक वि’वाद में युवक ने लगाई फां’सी:पैसों को लेकर रात में हुआ था वि’वाद

नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके के सूर्य मंदिर तालाब के समीप घरेलू विवाद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक नगीना यादव का 22 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है । वह प्राइवेट स्कूल का वाहन चलाया करता था।मृतक के पिता नगीना यादव ने बताया कि उनके 3 पुत्र हैं ।

नालंदा में पारिवारिक विवाद में युवक ने लगाई फांसी: पैसों को लेकर रात में हुआ  था विवाद, सुबह कमरे से निकली लाश – Bharat News India

दो पुत्रों का आरोप है कि वे लोग जितना कमाते है वह छोटे बेटे को ही दे देते हैं। इस बात को लेकर अक्सर तीनों में विवाद हुआ करता था । मंगलवार की देर रात बड़ा बेटा मां से कुछ रुपए की मांग कर रहा था । जिसपर मां ने तत्काल रुपए देने से इंकार कर दिया । इससे नाराज होकर वह मां से झगड़ा करने लगा ।

इसी बीच पिंटू आ गया और बड़े भाई को समझाने लगा । इस पर बड़े भाई ने उसे बहुत बुरा भला कहा । इससे नाराज होकर वह अपने कमरे में सोने चला गया । सुबह जब काफी देर तक वह कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजन खिड़की से झांक कर देखा तो उसे फंदे से लटका देखा । इसके बाद परिजन में चीख पुकार मच गयी।

सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है । जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पर पहुंची थी । परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे हैं । आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जाएगी ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading