वैशाली में द’बंगों ने होटल में की तो’ड़फोड़:टूर एंड ट्रेवलर्स का करता था व्यवसाई

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर में दबंगों ने बीती रात टूर एंड ट्रेवलर्स का काम करने वाले के होटल और घर पर तोड़फोड़ की। होटल और घर के बाहर लगे लगभग एक दर्जन वाहनों को चकनाचूर कर दिया तो वहीं घर पर चढ़कर अपराधियों ने 50 से 60 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दिया। जिससे पीड़ित परिवार दहशत में हैं।

Vaishali: बदमाशों ने होटल व्यवसायी को गोली मारकर किया लहूलुहान, एक की मौत

घटना के बारे में पीड़ित परिवार ने बताया की होटल पर लगी गाड़ी में चोरी की नियत से कुछ युवक गाड़ी का लॉक तोड़ कर बैठे हुए थे जिसमें से एक आरोपी युवक को गाड़ी मालिक और स्थानीय लोगो ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी युवक के घर और गांव वाले पहुंच गए और पुलिस के आने से पहले ही आरोपी युवक को अपने साथ लेकर चले गए।

इसके बाद जब मामला शांत हो गया तो देर रात अपराधियों ने होटल और घर पर हमला कर दिया।लगातार फायरिंग की गई और दर्जनों गाड़ी पर ईट पत्थर से हमला कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।घर के अलावा गाड़ी पर भी दर्जनों गोलियां चलाई गई जिससे पूरा परिवार सहम गया।घटना की जानकारी बिदुपुर थाना को दी गई है जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही हैं फिलहाल पुलिस ने तीन लोगो को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.