लखीसराय में वज्रपात से युवक की मौ’त:पत्नी की दादी के अं’तिम संस्कार में गया था

बिहार के लखीसराय में एक युवक की मौत उस समय हो गई जब वह अपनी दादिया सास का दाह संस्कार कर वापस लौट रहे युवक की वज्रपात से हुई मौत। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र पथुआ गंगा घाट पर वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई है । मृतक की पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अभयपुर मसूदन निवासी 28 वर्षीय श्यामसुंदर कुमार के रूप में की गई है । बताया जाता है की युवक अपने ससुराल ददीया सास के अंतिम क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए आया हुआ था। शव यात्रा में सामिल होकर दाह संस्कार के लिए गंगा घाट गया था।

मृतक की फाइल फोटो।

सभी दाह संस्कार से निवृत हो कर घाट से ऊपर आने के दौरान ही तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और उसकी चपेट में आने से मौके पर श्यामसुंदर की मौत हो गई । मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है सभी का रो रो कर बुरा हाल है । सूचना पाकर पिपरिया थाना अध्यक्ष बालमुकुंद कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.