12 साल का बच्चा ला’पता : लस्सी लाने निकला था, वापस नहीं लौ’टा

राजधानी पटना में 12 साल का बच्चा नमित आनंद रह’स्यमय तरीके से ला’पता है। मंगलवार को लस्सी खरीदने के लिए वो घर से निकला था। पर उसके बाद से वापस नहीं लौटा। जिसके बाद से परिवार के लोगों का रो-रो कर बु’रा हाल है। परिवार बार-बार थाना का च’क्कर लगा रहा है। पिता का आ’रोप है कि उनके बेटे को कि’डनैप किया गया है। इस मामले में उनका श’क अपने ही भाई और भतीजे पर है। 12 साल के बच्चे के गा’यब होने का यह मामला गांधी मैदान थाना के तहत लालजी टोला इलाके का है।

नमित के पिता का नाम सत्येंद्र कुमार है। इनके अनुसार उनका बेटा मंगलवार को दोपहर बाद 3 बजकर 40 मिनट के करीब घर से निकला था। वो लस्सी खरीदने गया था। जब वो वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसे खोजने निकले। जब देर रात तक उसका पता नहीं चला तो गांधी मैदान थाना के पुलिस को लिखित शिकायत की। फिर घर के पास गली में लगे एक CCTV कैमरे के फुटेज को खंगाला। जिसमें नमित जाता हुआ दिखा भी। उसने लाल रंग का टीशर्ट और हाफ पैंट पहन रखा था।

सत्येंद्र का आ’रोप है कि अपने भाई और भतीजे से उनका घरेलू वि’वाद चल रहा है। उन्हें श’क है कि उसी वि’वाद के च’क्कर में उनके बेटे को कि’डनैप किया गया है। पटना के ही एक प्राइवेट स्कूल के क्लास 7 में उनका बेटा पढ़ाई कर रहा था।

 

इस मामले पर गांधी मैदान थाना की पुलिस से बात की गई। पुलिस का दावा है कि फिलहाल यह मामला बच्चे की गु’मशुदगी का है। उसे गा’यब हुए 24 घंटे से अधिक हो गए हैं पर फि’रौती या किसी प्रकार का कोई कॉल बच्चे के परिवार को नहीं आया है। नमित की तलाश में पु’लिस की टीम लगी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.