पटना में चलती ट्रेन से गिरकर दो युवकों की हुई मौ’त:MTS का एग्जाम देने आए थे पटना

ट्रेन से कटकर एक साथ दो युवकों की मौत हो गई है। इनकी लाश रेलवे ट्रैक पर बिखरी हुई मिली थी। यह दर्दनाक हादसा उसी ट्रेन से हुआ, जिससे दोनों युवक सफर कर रहे थे। आशंका है कि ट्रेन में कोच की गेट पर दोनों युवक खड़े रहे होंगे और उसी दरम्यान अचानक नीचे गिर गए होंगे।

सुमन और अजित की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

जिसके बाद यह घटना हो गई। हादसे की जानकारी परिवार को तब हुई, जब एक युवक की क्षत-विक्षत लाश के पास उसका मोबाइल फोन पड़ा हुआ था। रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे किसी शख्स की नजर पड़ी। उसने मोबाइल उठाया और हादसे से कुछ देर पहले डायल किए गए नंबर पर कॉल किया। तब जाकर परिवार के लोगों का जानकारी हुई। गुरुवार को यह दर्दनाक घटना पटना में राजेंद्र नगर टमिर्नल और गुलजारबाग स्टेशन के बीच डाउल लाइन पर KM No-539/16-20 के पास हुई।

 

इस हादसे में जिन दो युवकों की मौत हुई, उनमें एक युवक का नाम सुमन कुमार (19 साल) और दूसरे का नाम अजित कुमार (20) साल है। सुमन शेखपुरा जिले का रहने वाला था तो अजित जमुई जिले का। बिहार शरीफ में रहकर दोनों पढ़ाई करते थे। रिश्तेदार राजेश कुमार और प्रमोद कुमार के अनुसार बुधवार को MTS का एग्जाम था। इसलिए दोनों पटना आए हुए थे। एग्जाम देने के बाद आज वापस लौट रहे थे। इनके पास पटना जंक्शन से बिहार शरीफ का टिकट था। चलती ट्रेन से दोनों गिरे कैसे? इस बारे में किसी को पता नहीं है। सुमन का फोन सुरक्षित था, इसलिए उसके मोबाइल से किसी ने कॉल कर जानकारी दी थी। जबकि, अजित का मोबाइल पूरी तरह से चूड़ हो गया था।

हादसे में जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदार राजेश कुमार ने RPF के ऑनलाइन पोर्टल ‘रेल मदद’ पर मैसेज लिख कर मदद मांगी। उन्हें घटना की जानकारी दी। जिसके बाद GRP और RPF की टीम घटना स्थल पर गई। दोनों युवकों की क्षत-विक्षत लाश को कब्जे में लिया। फिर पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया। रिश्तेदारों के अनुसार सुमन के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। जबकि, अजित के पिता किसान हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading