ड्राइविंग लाइसेंस में देरी की मिली थी शिकायत, DM ने परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरपुर DM प्रणव कुमार ने गुरुवार को परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। DM के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। खासकर जो दलाल DTO के इर्दगिर्द मंडराते रहते हैं, वे भाग खड़े हुए।

DM ने कार्यालय में पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद वहां के कर्मियों से पूछताछ की। काफी देर तक कम्प्यूटर पर ड्राइविंग लाइसेंस सम्बन्धित चीजों को बारीकी से देखते रहे। DTO कर्मी उन्हें जानकारी दे रहे थे।

निरीक्षण के बाद DM ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस सम्बंधित कुछ शिकायत मिली थी। इसी संदर्भ में जांच करने आये थे। कहा कि DL बनाने और भेजने में काफी देरी हो रही है। इसी की शिकायत कुछ लोगों से मिली थी।

जांच के क्रम में पता लगा कि सॉफ्टवेयर में कुछ तकनीकि खराबी आ गयी है। जिस कारण से DL बनाने की प्रक्रिया में समय लग रहा है। उन्होंने DTO को इसे शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि DTO में दलालों के जमावड़ा लगा रहता है। पहले भी वहां से गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन और DL में फर्जीवाड़ा पकड़ में आया था। जिसमें एक DTO कर्मी की संलिप्तता उजागर हुई थी। उसकी मिलभगत से दलालों ने दो वाहनों का एक रजिस्ट्रेशन नम्बर जारी कर दिया था। टाउन थाना की पुलिस इस केस की जांच कर रही है। DTO कर्मी अबतक फरार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading