प्लेन में युवक बोला- मेरे पास ब’म है:टेकऑफ से पहले इंडिगो की पटना-दिल्ली फ्लाइट में ह’ड़कंप

पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E- 2126 में एक पैसेंजर ने अपने पास बम होने का दावा किया, जिसके बाद फ्लाइट से लेकर एयरपोर्ट तक माहौल अफरा-तफरी का हो गया। घटना गुरुवार रात 8:20 बजे की है जब यह फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी। ठीक उसी समय फ्लाइट में मौजूद 24 साल के युवक ने कहा- ‘मुझे नीचे उतारिए, मेरे पास बम है। बाकी सबको भी उतारिए।’

दिल्ली जाने के लिए कुल 134 पैसेंजर्स फ्लाइट के अंदर मौजूद थे। बम होने की बात सुनते ही सभी परेशान हो गए। फ्लाइट को कैंसिल करके युवक और उसके परिवार के सामान की चेकिंग की गई। हर तरह से चेकिंग के बाद साफ हुआ कि बम की खबर झूठी है। युवक के दिमागी रूप से अस्वस्थ होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
फ्लाइट में बम होने की बात पता चलते ही पायलट ने इसकी जानकारी ATC को दी। सुरक्षा में तैनात CISF टीम को अलर्ट किया गया। मामले की जानकारी पटना के DM और SSP को दी गई। कुछ समय में ही पुलिस की बम और डॉग स्क्वाड की टीम एयरपोर्ट पहुंच गई।बम स्क्वाड ने सबसे पहले ऋषि और उसके परिवार के सामान को चेक किया गया, लेकिन, उसमें बम नहीं मिला। फिर CISF और पुलिस की टीम ने बाकी सभी पैसेंजर्स के सामान को भी चेक किया। किसी भी बैग में बम नहीं मिला। इसके बाद युवक को डिटेन कर उससे पूछताछ की गई।

नहीं उड़ान भर सकी फ्लाइट, सुबह दूसरी फ्लाइट से गए
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट को रात 12:10 बजे के लिए रीशिड्यूल किया था, लेकिन आधी रात से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई। शुक्रवार को सुबह नौ बजे के बाद दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को दिल्ली भेजा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading