शेखपुरा में फ’रार आ’रोपी के घर कु’र्की ज’ब्ती:अ’पहरण के मा’मले में चार वर्षों से फरार है ब’दमाश

मुंगेर जिला के जमालपुर थाना पुलिस अपहरण के एक मामले में पिछले चार वर्षों के फरार आरोपी के घर पहुंचकर कुर्की -जब्ती की कार्रवाई की। इस बाबत पुलिस सूत्रों ने बताया कि जमालपुर थाना कांड संख्या – 220 /18 के मामले में शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के जोधन बीघा गांव निवासी मोहन सिंह का पुत्र फरार चल रहा है।

फरार युवक के विरुद्ध एक महिला का अपहरण करने की प्राथमिकी जमालपुर थाना में दर्ज कराई गई थी। अपहरण की प्राथमिकी महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी। हालांकि उक्त अपहरण के मामले में अपहृत महिला को काफी दिनों बाद पुलिस ने बरामद कर ली थी। लेकिन मामले आरोपी अब तक पुलिस पकड़ से बाहर बताया गया है।

इस मामले में जमालपुर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर राज नारायण अकेला के नेतृत्व में यहां पहुंची पुलिस स्थानीय शेखोपुर सराय थाना पुलिस के सहयोग से जोधन बीघा गांव स्थित आरोपी के घर की नाकेबंदी कर उसके घर में रखे सभी सामानों के साथ साथ चौखट – किवाड़ , बक्शा , बर्तन को जब्त कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति को सूचीबद्ध कर थाने में रखा गया है। साथ ही फरार अपहर्ता की गिरफ्तारी हेतु उसके छुपने वाले ठिकाने का सुराग पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.