बेगूसराय : 7 साल के मासूम की सोख्ता में डू’बकर मौ’त

बेगूसराय में एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है जहां शौचालय का सोख्ता में गिरने से एक मासूम बच्चे की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत के बेगमपुर गांव की है।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

मृतक मासूम बच्चे की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सागी पंचायत के वार्ड संख्या पांच के रहने वाले हीरा लाल दास का 7 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि टुनटुन राम के घर के पीछे शौचालय का सोख्ता बना हुआ था। उसी शौचालय का सोख्ता में खेलने के दौरान गिरने से बच्चे की डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी।

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की गुरुवार की संध्या लगभग 3 बजे से बच्चे खेलने के लिए निकला था लेकिन वह घर वापस नहीं लौट पाया परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया। जिसके बाद 5 बजे शाम में टुनटुन राम के घर के पूछे मैं शौचालय का सोख्ता में बच्चे का शव मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि खेलने के क्रम में शौचालय का सोख्ता बना हुआ है उसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। जिसमें मासूम बच्चे की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई।

फिलहाल इस घटना की जानकारी खोदावंदपुर थाने पुलिस को लगी खोदावंदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। अन्य लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी शौचालय का सोख्ता लगभग 4 माह से बना है। लेकिन अब तक ढक्कन नहीं होने के कारण यह घटना हुई है। अगर इस पर ढक्कन बना रहता तो इस तरह की घटना नहीं होती।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading