दरभंगा में सड़क हा’दसे में महिला की मौ’त:प्रोफेसर कॉलोनी की रहने वाली महिला ससुराल से आ रही थी दरभंगा

बभनीपट्टी की एक महिला की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। वह अपने ससुराल से दरभंगा आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में उनकी स्कूटी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। अनीता देवी उम्र 53 साल पति विश्वनाथ ठाकुर पिता रामचंद्र ठाकुर ससुराल बभनीपट्टी ब्लॉक मधुवापुर जिला मधुबनी की निवासी थी। वह दरभंगा में दिग्घी में प्रोफेसर कॉलोनी में रहती थी।

7 साल का मासूम खेलने के दौरान ढक्कन नहीं लगे होने के कारण शौचालय के सोख्ता  में गिरा | 7 year old boy fell in toilet blotting due to lack of lid

वह ससुराल बभनीपट्टी से अपने पति के साथ स्कूटी से दरभंगा आ रही थी वहीं गोपालपुर गुमटी के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी को ठोकर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई। मृतक के सर के पीछे काफी चोट आई। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पुलिस ने मृतक को आर बी मेमोरियल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और अस्पताल प्रशासन ने परिजनों से कहा कि दुर्घटना का केस है पुलिस को जानकारी देनी होगी। अस्पताल प्रशासन ने लहेरियासराय थाना को सूचित किया।

इसी दौरान थाना ने कागजी कार्रवाई पूरी कर डीएमसीएच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अरविंद ठाकुर ने बताया कि महिला दिग्घी, प्रोफेसर कॉलोनी में रहती थी, वह ससुराल गई थी और वहां से अपने पति विश्वनाथ ठाकुर के साथ दरभंगा आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिसमें वह घायल हो गई और रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading